• Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    महिला कंडोम क्या है ?कंडोम  का कैसे करे इस्तमाल ( mahila condom kya hai? Or condom ko use kese karen?-

    महिला कंडोम क्या है ?कंडोम  का कैसे करे इस्तमाल ( mahila condom kya hai? Or condom ko use kese karen?-
                 सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम एक अच्छा विकल्प है !! अधिकतर पुरुष कंडोम का इस्तमाल करते है !!परंतु महिलाएं भी कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है ,
          पुरुषो के कोंडोम  की तरह महिला कंडोम भी आते है !! जो सेक्स के दौरान इस्तमाल किये जाते है !!, लेकिन कंडोम को लेकर वह अक्‍सर उलझन में रहती हैं कि उन्हें कंडोम का इस्‍तेमाल करना चाहिए कि नहीं। और अगर वह इसका इस्‍तेमाल करना चाहती है तो कैसे करें। कहीं उनके लिए यह हानिकारक तो नहीं। कहीं कंडोम से कोई गलत प्रभाव पड़े। ऐसे ही न जाने कितने सवाल महिलाओं के मन में होते हैं।
    महिला कंडोम क्या है ?- 
                 जिस तरह पुरुष कंडोम होता है ,वैसा ही कुछ उससे बड़ा पॉलीथिन की थैली जैसा महिला कंडोम भी होता है !जिसे सेक्स के समय महियाये योनि में लगाती है !इसको पहनने से इंफेक्शन ,योन रोग ,और गर्भ का खतरा कही हद तक कम हो जाता हैं !!
    
    

    महिला कंडोम का इस्तेमाल -
                 महिला कंडोम एक पॉलीथिन जेसी होती है जिसे योनि में सावधानी पूर्वक लगाया जाना चाहिए !!शुरुवात में थोड़ी दिक्कत होती है पहनने में बाद में आदत हो जाती है !! ये दोनों सिरो से लचीली होती है ,और इसमें सिलिकॉन आधारित चिकनाई लगी होती है ,जो सम्भोग के समय कंडोम को योनि में आसानी से जाने में सहयक होती है !!                 महिला कंडोम के दोनों किनारों पर लचीला रिंग लगा होता है। थैली के बन्द किनारे पर लगे लचीले रिंग को योनि के अन्दर डाला जाता है। और थैली की खुले किनारे का रिंग बल्वा के बाहर योनि द्वार पर रहता है। सुनिश्चत करें कि कंडोम सीधा लगे और योनि में जाकर मुडे नहीं। बाहरी रिंग योनि से बाहर ही रहना चाहिए।



    कंडोम के इस्‍तेमाल में सावधानी-
    सावधानी पूर्वक कंडोम को सेक्स के बाद बहर निकलना चाहिए !!सेक्‍स के बाद महिला कंडोम को निकालने के लिए बाहरी रिंग को हल्के से घुमायें और कंडोम को इस तरह बाहर निकालें कि वीर्य उसी में रहें। कंडोम को टिशु या पैकेट में लपेट कर कूड़ेंदान में फैकें। महिला कंडोम से सेक्स का आनंद वैसे ही उठाया जा सकता है जैसे बिना कंडोम के। लेकिन यदि सेक्‍स के दौरान महिला कंडोम खिसक या फट जाता है तो एकदम से रुक जाना चाहिए। और कंडोम को बाहर निकालकर, नया कंडोम इस्‍तेमाल करना च‍ाहिए
    कंडोम को दुबारा इस्‍‍तेमाल न करें
                पुरूष कंडोम की ही तरह महिला कंडोम को भी दोबारा प्रयोग नहीं किया जा सकता। महिलाओं के कंडोम के लिए किसी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं पड़ती जैसे पुरूष कंडोम के लिए पड़ती है। इसके अलावा महिला कंडोम उसी समय प्रयोग हो सकता है जब पुरूष कंडोम का प्रयोग न हो।
    महिला कॉन्डम की विशेषताए -

    1) एलर्जी की सम्भावनाएं कम
                 यदि किसी पुरुष को कंडोम पहनने से एलर्जि होती है तो महिला कंडोम का इस्तेमाल किया जा सकता है !एलर्जी की सम्भावनाएं कम पुरूष के लेटैक्स से बने कंडोम की अपेक्षा महिलाओं के पोलियूथेन से बने कंडोम से एलर्जी की सम्भावनाएं कम रहती हैं। इसको रखने के लिए किसी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि पोलियूथेन पर तापमान और आर्द्रता के बदलाव का कोई असर नहीं पड़ता।

    2) सुरक्षित सेक्स में उपयोगी

    3) अनचाहे गर्भ का खतरा 95% तक कम होता है !

    4) योन रोगों से सुरक्षा !

    5) इंफेक्शन का खतरा कम


    Not-
               किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।

                  
               त्वचा संबंधी समस्या ,बालो की समस्या,कील मुहासे,मोटापा, अन्य बिमारियों के लिये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खो
    सेक्स संबंधित समस्या,लिंग का ढीलापन,शीघ्रपतन,शूक्रानु क्षिनता आदि समस्याओ की जानकारी और उनकी अयुर्वेदिक ओशधि की जानकारी के लिये यहा क्लिक करे

    aayurvadvice.blogspot.com

    onnihealhcare.blogspot.com


    No comments