• Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    क्या pregnancy के  दौरान  Sex करना  सुरक्षित  है ?kya pregnancy ke doran sex karna surakshit hai ?-

    क्या pregnancy के  दौरान  Sex करना  सुरक्षित  है ?kya pregnancy ke doran sex karna surakshit hai ?-
                   यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ है ,यदि  आपकी  pregnancy में  किसी  तरह  की  complications नहीं  हैं  और  ये एक healthy pregnancy है  तो  sex करने  में  कोई  problem नहीं  है .  Mucus plug की  मोटी  परत  जो  cervix को  सील  करती  है  वो आपके  baby को  किसी  तरह  के  infection से  बचाती  है . इसके  आलावा  amniotic sac और  आपके  uterus के  मजबूत  muscles भी  आपके  baby को  safe रखते  हैं !
    कुछ दंपत्ति गर्भावस्था को संभोग के लिए अच्छा समय मानते हैं। वहीं, कुछ अन्य के लिए यह चिंता या भय का समय हो सकता है। गर्भावस्था में संभोग के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें। 
                 अनेक दंपत्ति इस बारे में चिंता करते हैं, परंतु अगर आपकी गर्भावस्था सामान्य रूप से चल रही है, तो आप अपनी पानी की थैली फटने तक संभोग कर सकती हैं। 
    मगर, यदि आपकी ग्रीवा कमज़ोर है, अपरा नीचे की तरफ स्थित है (प्लेसेंटा प्रिविया) या रक्तस्राव की समस्या है, तो अपनी डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 
    एक सामान्य गर्भावस्था में संभोग, प्रारंभिक चरण में गर्भपात या योनि में संक्रमण का कारण नहीं माना जाता है। 
    अगर आपको योनि संक्रमण हो भी गया हो, तो ज़्यादा चिंतित न हों। संभोग इस संक्रमण के एंटीबायोटिक उपचार में बाधा नहीं डालता है। वास्तव में, यह भी माना जाता है की संक्रमण के बावजूद, संभोग की वजह से शिशु के समय पूर्व जन्म लेने की संभावना काफी कम रहती है। अगर आपको संक्रमण है, तो आपके पति कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए, ताकि उन्हें संक्रमण न हो। 
    अध्ययनों से पता चलता है की सामान्य व स्वस्थ गर्भावस्था में, संभोग और समय से पहले शिशु का जन्म (प्रीमैच्योर) होने के बीच कोई संबंध नहीं है। 
    शोध यह भी संकेत देता है की, जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से संभोग करती हैं, उनमें शिशु को समय से पहले जन्म देने की संभावना कम हो सकती है। यह भी कहा जाता है की चरमोत्कर्ष होने से प्रसव से पूर्व जन्म देने की संभावना घट सकती है। 
    अगर आप संभोग के मूड में हैं और अच्छा महसूस कर रहीं हैं, तो पूरी गर्भावस्था के दौरान प्रेम संबंध जारी रखना अच्छी बात है। इस समय संतोषजनक प्रेम संबंध आपके रिश्ते के लिए अच्छा है - गर्भावस्था के दौरान भी और शिशु के जन्म के बाद भी। 


    क्या संभोग से शिशु को नुकसान हो सकता है?
               संभोग से आपके शिशु को नुकसान नहीं पहुंचेगा, चाहे आपके पति आपके ऊपर आकर इसे करें। एक गाढ़ा श्लेम डाट (म्यूकस प्लग), जो ग्रीवा को बंद रखता है, वह इसे संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है। एमनियोटिक द्रव्य की थैली और गर्भाशय की मजबूत मांसपेशियां आपके शिशु की रक्षा करती हैं।
               चरमोत्कर्ष के बाद आपको महसूस हो सकता है की शिशु कुछ ज़्यादा हिल-डुल रहा है। यह आपके तेज धड़कते दिल के कारण है, न की इस कारण की उसे पता है क्या हो रहा है या फिर उसे कोई असुविधा महसूस हो रही है। 
               आपकी डॉक्टर संभोग न करने की सलाह भी दे सकती हैं, अगर आपको निम्नांकित जटिलताएं महसूस हो रही हैं: 
    @ रक्तस्राव
    @ पेट में दर्द या ऐंठनपानी की थैली फटना
    @ ग्रीवा की कमजोरी का इतिहास
    @ अपरा का नीचे स्थित होना (प्लेसेंटा प्रिविया),
                ख़ास तौर पर अगर आपको रक्तस्राव हुआ हो आपको संभोग न करने की सलाह तब भी दी जा सकती है, अगर आपके पति को जननांग दाद(जेनिटल हर्पीस) है। अगर आपको गर्भावस्था के दौरान पहली बार जेनिटल हर्पीस हो जाती है, तो इससे गर्भ में बढ़ रहे शिशु के प्रभावित होने का थोड़ा बहुत जोखिम हो सकता है।
    क्या गर्भावस्था के दौरान संभोग पहले जैसा अच्छा होगा?
    यह अलग-अलग महिलाओं पर निर्भर करता है। कुछ के लिए संभोग पहले से बेहतर होता है और दूसरों के लिए नहीं। 
    गर्भावस्था के दौरान आपके श्रोणि क्षेत्र (पेल्विक एरिया) में बढ़े हुए रक्त प्रवाह के कारण जनानांग सूज सकते हैं और कामोत्तेजना भी बढ़ सकती है। परंतु, इसी कारण कुछ महिलाएं सहवास की समाप्ति के बाद बेचैनी या भरा-भरा सा महसूस करती हैं।
    कई महिलाओं को लगता है की गर्भावस्था के दौरान उनके भग-शिश्न या जननांगों में संवेदनशीलता कम हो गई है या फिर चरमोत्कर्ष पहले जैसा नहीं है। काफी महिलाओं में यह भी आम है कि वे गर्भवती होने पर उतनी आसानी से चरमोत्कर्ष तक नहीं पहुँच पाती। 
    कुछ गर्भवती महिलाओं को संभोग में पीड़ा होती है, ख़ास तौर से अगर गहरा भेदन हो। हालांकि, यह कुछ संभोग की ऐसी मुद्राएं अपनाने से टाला जा सकता है, जिसमें भेदन कम गहरा या आपके नियंत्रण में हो। नीचे इस बारे में अधिक जानकारी दी गई है।