• Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    मासिक धर्म (periods)मे अधिक रक्त स्त्राव के कारण एवं उपाये (periods me heavy blooding ke karan or upaye )-

    मासिक धर्म (periods)मे अधिक रक्त स्त्राव के कारण एवं उपाये (periods me heavy blooding ke karan or upaye )-

                          कई बार देखा गया है कई महिलाओं को मासिक धर्म के समय अधिक रक्त स्त्राव होता है !जिसे माहिलायें अनदेखा कर देती है ! लेकिन एसा नही करना चाहिये ! अधिक रक्त स्त्राव के कारण शरीर मे खुन की कमी हो सकती है ! और शरीर मे कमजोरी आ सकती है !
    मासिक धर्म मे अधिक रक्त स्त्राव के कारण -

    @ हार्मोन का असन्तुलन -
                              मासिक चक्र के दौरान शरीर मे प्रोजेस्टेरोन एवं एस्ट्रोजन  हार्मोन एक संतुलन बना रहता है ! ये हर्मोन्स यूटरिन लाइनिंग ( गर्भाशय के उपर की परत ) के बनने और झडने मे संतुलन बनाये रखते है !जब ये संतुलन बिगड़ जाता है या किसी कारण घटता बड़ता है  तो   वजन बड़ने और तनाव के कारण रक्त स्त्राव अधिक होने लगता है !



    @ थायरायड के कारण -
                         कई बार थायरायड ( हाइपोथायराईडज्म)के कारण भी अधिक रक्त स्त्राव होता है !

    @  प्री कैंसर के लक्षण-
                         -यूटेरस या सर्विक्स कैंसर के कारण भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है !

    @ पोलिप्स (असामान्य रूप से गर्भाशय के अंदर चिपके टिशू )-
                           पॉलिप्स
    (असामान्य रूप से गर्भाशय की अंदरूनी दीवार में चिपके टिश्यू), ओवेरियन सिस्ट, फाइब्राइड (बिनाइन ट्यूमर) का भी पीरियड्स के दौरान अधिक रक्त स्त्राव होता है !

    @ एन्डोमीट्रीओसिस-
                          - एन्डोमीट्रीओसिस  (यदि यूटरीन के टिश्यू यूटरीन की
    बाहरी परत में विकसित हो तो अधिक रक्त स्त्राव होता है !

    @ एन्डोमेट्रियल -
                        एन्डोमेट्रियल   हाइपरप्लेशिया (गर्भाशय की ऊपरी परत का मोटा
    होना) से भी रक्त स्त्राव अधिक होता है !

    @ पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिसीज-
                               पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिसीज  (प्रजनन अंगों में इंफेक्शन) की वजह से भी हो सकता है।

    मासिक धर्म मे अधिक रक्त स्त्राव रोकने के उपाये -

    @ हरी पत्तेदार सब्जियां -
                      हरी पत्तेदार सब्जियों मे विटामिन k होता है जो रक्त को जमाने मे मदद करता है इसलिये अपने आहर मे हरी सब्जियां अधिक लें !

    @ एलोवेरा -
                   माहवारी के समय दिन मे 2 बार एलोवेरा का ज्यूस पिये काफ़ी फ़ायदा होगा !

    @ विटामिन सी -
                        विटामिन सी अधिक रक्त स्त्राव रोकने मे बहुत उपयोगी है ! माहवारी आने पर दिन मे 2 बार संतरे का रस पियें !नींबू पानी पियें !

    @ सौंफ-
               आधा ग्लास गरम पानी ले और इसमे थोडी सौंफ भिगो दें और इस पानी को सौंफ के साथ ही सुबह खाली पेट पी जायें !

    @ मूली -
                माहवारी के दौरान मूली के पत्तो की सब्जी बना के खाने से रक्त स्त्राव कम होता है

    @ पपिता -
                   वेसे तो पपिता माहवारी (periods)लाने मे उपयोगी है लेकिन कच्चे पपिते के सेवन से रक्त स्त्राव भी कम होता है !

    @ इमली -
                  - इमली मे फाईबर और एन्टीओक्सिडेंट होता है जो रक्त को जमा देता है ! जिससे रक्त स्त्राव कम होता है !

    @ ओमेगा 3 -
                    ओमेगा 3 भी रक्त स्त्राव कम करने मे मदद करता है इसके लिये आप मछली या आलसी का सेवन करें !

    @ करेला -
                    करेला भी रक्त स्त्राव को कम करता है ! केरले की सब्जि खायें!

    @ अदरक-
                      अदरक को पानी मे उबाल लें और उसका काढा बना लें ! खाना खाने के बाद पिये !



    Not-
               किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।




               त्वचा संबंधी समस्या ,बालो की समस्या,कील मुहासे,मोटापा, अन्य बिमारियों के लिये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खो
    सेक्स संबंधित समस्या,लिंग का ढीलापन,शीघ्रपतन,शूक्रानु क्षिनता आदि समस्याओ की जानकारी और उनकी अयुर्वेदिक ओशधि की जानकारी के लिये यहा क्लिक करें-


    aayurvadvice.blogspot.com

    onnihealhcare.blogspot.com

    No comments